बिहार में इन दिनों चुनाव का माहौल है क्षेत्रीय पार्टियों के साथ साथ प्रमुख केन्द्रीय पार्टियां भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं आगामी 6 से 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसी क्रम में सभी प्रत्याशी मैदान में उतरकर अपना प्रचार कर रहे हैं इसी बीच पाटलिपुत्र क्षेत्र से भाजपा की कमान नितिन नबीन को दी गई है उनके समर्थन में प्रचार के लिए सभी लगातार तत्पर हैं इसी बीच भाजपा हाईकमान के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ से पूर्व प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा नितिन नबीन के समर्थन में प्रचार हेतु व जन जन से जुड़ाव हेतु बिहार पहुंचे हुए हैं ज्ञात हो कि प्रदेश स्तरीय नेतृत्व में रामू रोहरा का विशेष योगदान रहा है एवं उनकी रणनीति की चर्चाएं भी सभी जगह हैं वहीं दूसरी ओर नितिन नबीन का भी छत्तीसगढ़ से एक अलग लगाव रहा है इसलिए भाजपा हाईकमान ने रामू रोहरा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए नितिन नबीन के समर्थन में प्रचार हेतु बिहार पहुंचने के निर्देश दिये जिसका पालन करते हुए इस वक्त रामू रोहरा बिहार की गलियों में नितिन नबीन के साथ घूम घूम कर जनता से रूबरू हो रहे हैं एवं समर्थन की मांग कर रहे है।

.jpeg)
