प्राचार्य पदोन्नति फोरम की शिक्षा सचिव एवं संचालक स्कूल शिक्षा से चर्चा

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय छाजेड़ 

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के प्रतिनिधि मंडल  ने 15 मई को मंत्रालय में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक ,लोक शिक्षण ऋतुराज सिंह रघुवंशी से सौजन्य मुलाकात कर विगत दस वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण कर आदेश जारी करने के लिए फोरम की ओर से प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं सचिव तथा संचालक स्कूल शिक्षा के प्रति आभार व्यक्त किया

फोरम ने आगामी शिक्षा शिक्षा सत्र माह ,16जून 2025 से प्रारंभ होने के पूर्व लेकर ,सत्रांत अप्रैल 2026 तक शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्यो तक) मिलने वाली  पुनर्नियुक्ति /सेवा वृद्धि का शासन आदेश ,शीघ्र जारी करने तथा शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु शासन की युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया का समर्थन करते हुए वर्ष 2008 के सेटअप  के आधार पर युक्तियुक्त करण की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु पुनर्विचार करने की मांग किया।आगामी 9 जून को उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्राचार्य पदोन्नति की होने वाली सुनवाई पर शासन का पक्ष अच्छे से रखने का अनुरोध किया छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंगम से मोर्चा के जिला संयोजक दीपक शर्मा, लिपिक वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रजत शिंदे , रमेश देवांगन,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय नारंग मनोज वाधवानी , अनुदान प्राप्त संघके  हेमंत ठाकुर प्रकाश पवार , पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष वासुदेव भोई ने एक  जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य पदोन्नति फोरम के  प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री के सचिव डॉ बसव राजू से मिलकर प्राचार्य पदोन्नति में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद  ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ और प्रांतीय संयोजक संयुक्त मोर्चा अनिल शुक्ला,छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयोजक श्याम कुमार वर्मा,प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय फोरम के प्रांतीय संयोजक आर के झा एवं उप संयोजक मलखम वर्मा सम्मिलित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)