समाज, धर्म और न्याय के प्रति समर्पित थी अहिल्या बाई – शंकर अग्रवाल

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
भारतीय जनता पार्टी देश भर में पुण्यश्लोका रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर पखवाड़े भर के विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है। यह कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक चलेंगे। इसके अंतर्गत प्रदर्शनी, गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यक्रम जिला से लेकर पंचायत स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को अग्रसेन भवन धमतरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने कहा कि एक नारी होते हुए भी रानी अहिल्या बाई होल्कर आज से 300 वर्ष पूर्व एक धर्मनिष्ठ, न्यायप्रिय वीर शासिका के रूप में सत्ता की जो बागडोर संभाली उसके लिए उन्हें पुण्यश्लोका, लोकमाता जैसी उपाधियों से नवाज़ा गया। छोटी उम्र में उनका विवाह मल्हार राव के पुत्र खांडेराव से हुआ और युवावस्था में ही परिवार के सभी पुरुष सदस्यों के वियोग के पश्चात उन्होंने सत्ता की बागडोर संभाली। उन्होंने दृढ़ता के साथ एक शासक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। रानी अहिल्या बाई समाज, धर्म और न्याय के प्रति समर्पित थी। भारत में ऐसा कोई भी प्राचीन धार्मिक स्थल नहीं है जिसको संवारने में उनका योगदान न रहा हो। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का जो शासन करने का तरीका था वो आज की भारतीय राजनीति में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। मोदी जी की कार्यशैली में रानी अहिल्या बाई के शासन नीति की झलक स्पष्ट देखी जा सकती है। ऐसी महान शख्सियत के विषय में इस देश के बहुत कम लोगों को जानकारी है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को पढ़ने और जानने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि रानी अहिल्या बाई की जन्मजयंती के कार्यक्रमों को मंडल स्तर तक ले जाने के लिए मंडल में टीम बनाई गई है। जिले से प्रत्येक मंडलों में 2–2 वक्ता भेजे जायेंगे जो नीचे तक जाकर उनके विषय में गोष्ठियां करेंगे। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने विस्तार से रानी अहिल्या बाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पति के साथ सती होने की इच्छा रखने वाली रानी अहिल्या बाई को नियती ने इस देश की सेवा के लिए भेजा था। उन्होंने तीस वर्षों तक देश की सेवा की। धर्म के प्रति समर्पित रानी अहिल्या बाई ने मुगलों और अंग्रेजों का सामना करते हुए भी अपनी प्रजा तथा भारत की धर्म और संस्कृति की रक्षा की। कार्यक्रम के जिला संयोजक शशि पवार ने बताया कि रानी अहिल्या बाई होल्कर महान शासक थी। देश में षडयंत्र पूर्वक ऐसे महान विभूतियों के इतिहास को छिपाया गया। उनके योगदान को देश के हर नागरिक को जानना चाहिए यही कारण है भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती पर बड़े पैमाने पर आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, निर्मल बरडिया, कविंद्र जैन, अविनाश दुबे, चेतन हिंदुजा, नरेश सिन्हा, राजेंद्र गोलछा, अर्चना चौबे, बीथीका विश्वास, गौकरण साहू, ज्योति साहू, ज्योति जैन, बलजीत छाबड़ा, कौशल्या देवांगन, महेश गोटा, अंगिरा ध्रुव, सहित जिला स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)