रंगारंग कार्यक्रमो के आयोजन से भक्तिमय वातावरण बनता है जो आपसी तालमेल को दर्शाता है-जगदीश रामू रोहरा

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय छाजेड

धमतरी।आस्था नवयुवक गणेशोत्सव समिति ग्राम डोंडकी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग सरोवर बारुका का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम रामु जगदीश रोहरा प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ के मुख्यआतिथ्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ अवसर को सम्बोधित करते हुए रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनता है जो हमारे समाज के आपसी तालमेल में उत्तरोत्तर वृद्धि करता है आज युवा नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है इन आयोजनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण है इस स्थिति को निरन्तर होना चाहिये आगे उपस्थित जनो को आश्वस्त किया कि साय सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादे किये हैं सभी पूरे होंगे। थोडा धैर्य रखें क्षेत्र के विकास के लिये खुद को प्रतिबद्ध बताया और युवाओं को सफल आयोजन की बधाई सम्प्रेषित की   विशिष्ट अतिथि प्रियंका सिन्हा ने युवाओं को किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी बताया आगे बच्चों के शिक्षा में माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण कहा कि कोई भी सफल व्यक्ति मां की गोद मे खेलकर ही बडा बनता है अत: माताएं समाज का सबसे बडा अंग हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनों में प्रदीप सिन्हा, राजीव सिन्हा,नरेन्द्र साह,ू धानु सिन्हा ,लालचंद सिन्हा, कुशल सिन्हा, गुड्डा मिस्त्री चमन साहू ,चिंताराम सिन्हा ,बरातू, राजकुमार सिन्हाअशोक साहू ,अश्वनी सिन्हा, मानिक सिन्हा ,बिसरू राम हेमशंकर, कमलेश, अजय देवांगन, मोपेश सिन्हा, आशीष, दयारामकमला, दिनेश्वरी, सुमन ,विवेक सिन्हा, दीनू सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा ,दुर्गेश मोहन ,बघेल केशव, सिन्हा नरेन्द्र, देवलाल मुकेश सिन्हा ऋषभ सिन्हा मोहन चन्द्रशेखर गौरव सिन्हा आयोजन समिति के सदस्यगण एवं बडी संख्या में डोंडकी शंकरदाह एवं बलियारा क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)