भाजपा गंगरेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।  भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल के युवा मोर्चा के विशेष सहयोग से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई जो सुबह 8 बजे रुद्री चौक से प्रारंभ होकर ग्राम मुड़पार, बरारी, भोयना, अछोटा,शकरवारा ,कोलियरी होते हुए ग्राम रुद्री में समापन किया गया।

      मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने चर्चा में बताया कि भाजपा गंगरेल मंडल के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिस भी गांव में यह यात्रा गुजरी लोग एक विशेष भाव से यात्रा का सम्मान करते हुए दिखाई दिए। जैसे ही यात्रा गांव में पहुंचती थी स्कूल के छात्र और ग्रामवासी जो पैदल चलते थे वह यात्रा के सम्मान में स्वत: रूक जाया करते थे जो स्वतंत्रता और तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी कार्यकर्ता अपने.अपने ग्राम में जन जागरूकता अभियान चलाकर सभी घरों में तिरंगा ध्वज का रोहन हो इसकी चिंता करेंगे। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी दुष्यंत सिन्हा के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। मंडल के महामंत्री नरेश यादव के द्वारा और मंडल के मन की बात के प्रभारी पिंकू जागेंद्र साहू के द्वारा आने वाले समय में एक पेड़ मां के नाम के तहत सभी को हर गांव में वृक्षारोपण करते हुए मन की बात सुनने का भी आग्रह किया गया।  इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नोकेश्वर साहू, मुकेश यादव, मनीराम, अर्जुन सोनकर,अजय गार्डिया, राहुल विश्वकर्मा, कीर्तन साहू, सोहन यादव, पूनम सा,ललित कंवर  और कई कार्यकर्ताओं के द्वारा यह यात्रा निकाली गई।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)