संजय छाजेड़
धमतरी| शहर विकास के लिए मिले 12 करोड़ की राशि पर चंद अवसरवादी एवं स्वार्थी लोग अनर्गल प्रलाप किए जाने पर विराम लगाते हुए भाजपा के पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा के पहल पर शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु 12 करोड रुपए की राशि अविलंब स्वीकृत की है जिसके लिए उनका सम्मान व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही विपक्ष के सभी पार्षद गणों ने कहा है कि भाजपा विकास पर सोच को आगे बढ़ाने वाली राष्ट्रीय पार्टी है और इसी भावना को श्री रामू रोहरा ने आगे बढ़ते हुए यहां सिद्ध कर दिया है कि हमने ही छत्तीसगढ़ बनाया है और हम ही इसे सावरेंगे, वे मात्र नगर निगम क्षेत्र धमतरी के लिए ही नहीं वरन प्रदेश के प्रत्येक उन तक पहुंचने वाली समस्याओं का संज्ञान संघठनिक स्तर पर लेकर शासन तक पहुंचाने के लिए हमेशा एक संकटमोचन की भूमिका का निर्वहन किए हैं इसी का परिणाम है कि अब धमतरी में विपक्षी जनप्रतिनिधि होने की शून्यता को दूर कर दिया गया है जिसे अब स्वयं विपक्ष भी स्वीकार करते हुए श्री रोहरा के साथ मुख्यमंत्री सहित अन्य समुचित प्रशासनिक मंच पर जाकर धमतरी की समस्या को रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु श्री रोहरा जैसे सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण मजबूत व्यक्तित्व को अपना आदर्श मान रहे हैं यह धमतरी के विकास के लिए शुभ संकेत है।
श्री रोहरा का सम्मान करने वालों में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा धनीराम सोनकर मंडल अध्यक्ष विजय साहू विजय मोटवानी दीपक गजेंद्र प्रकाश सिन्हा श्याम साहू सरिता असाई नीलू डागा सुशीला तिवारी रश्मि त्रिवेदी बिशन निषाद मिथिलेश सिन्हा हेमंत बंजारे श्यामलाल नेताम रितेश नेताम ईश्वर सोनकर आजू दिसलरे शामिल हैं।