छत्तीसगढ के विकास कार्यो में आ रही तेजी-रेशमा शेख

धमतरिहा के गोठ
0

संजय छाजेड

धमतरी।  राज्य में जबसे भाजपा की सरकार काबिज हुई है तब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यो में तेजी आयी है। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद  छत्तीसगढ के विकास के लिए केन्द्र द्वारा भेजी जा रही राशि से छत्तीसगढ के विकास के नए आयाम स्थापित होंगे उक्त बाते भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा  प्रदेश मंत्री रेशमा श््रोख ने कहीं।

      रेशमा शेख ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृतव में चली सरकार ने विकास कार्य में जमकर रोडा अटकाया और विकास कार्यो के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ यही नही केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशि का जमकर दुरूपयोग हुआ। पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियो की वजह से प्रदेश में विकास कार्य लगभग थम सा गया था जबकि विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश में सत्ता पर काबिज हुई है तब से विकास कार्य स्पष्ट नजर आने लगा है। श्रीमती शेख ने यह भी कहा कि पूर्व में डा.रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में जमकर विकास कार्य हुए थे लेकिन प्रदेश में 5 साल के लिए सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का हाल बेहाल कर दिया था यही कारण हे कि प्रदेश की जनता ने इन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब जबकि लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न हो चुका है देशवासियो ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ के विकास कार्यो के लिए करोडो रूपए की राशि दी जा रही है अब छत्तीसगढ एक बार फिर छत्तीसगढ भारत के विकसीत राज्य के रूप में  में सामने आयेगा।





Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)