शिक्षा सप्ताह के तृतीय दिवस में प्राथमिक शाला सोरिदभाट में खेल गतिविधि आयोजित

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।  राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार नई शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तृतीय दिवस को शासकीय प्राथमिक शाला सोरिदभाट संकुल केंद्र सोरिदभाट में गेड़ी निर्माण कर बच्चों को सीखने का अवसर के साथ रस्सा खींच ,खुर्सी दौड़, फुगड़ी, पासा का खेल आदि परंम्परागत खेलो का आयोजन कराया गया। उक्त खेलो में बच्चों के तार्किक क्षमता  विकास,आपसी सामंजस्य,नेतृत्व क्षमता  विकास आदि संबंधित लर्निंग आउटकम खेल गतिविधियां कराई गई एफएलएन  सप्ताह के अंतर्गत खेल एवं योग आधारित विभिन्न गतिविधियां भी  कराई गई। इसके अंतर्गत कक्षा पहली दूसरी के बच्चों को शिक्षक परमेश्वर साहू, ज्ञानेंद्र गुप्ता द्वारा अंक पहचान,एक अंकीय जोड़,घटाव,हिंदी वर्णमाला पहचान,अंग्रेजी के वर्णमाला की छोटे बड़े अक्षरों की पहचान, बांटी, गोंटा, बिल्लस, फुगड़ी आदि खेल कराया गया। इसी प्रकार कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों को प्रधानपाठक तोरण लाल साहू,शारदा साहू, अमिता यदु के द्वारा शब्द पहचान,रंगो के नाम,पेड़ों के नाम और उनके उपयोग को खेल गतिविधियों  के द्वारा बताया गया और उनके संकेतों का उपयोग किया। इसके तहत पास द बॉल खेल का उपयोग किया गया। उसके साथ ही बड़े बुजुर्गो के भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। एफएलएन सप्ताह का आयोजन एक सप्ताह के लिए स्कूलों में कराया जा रहा है। इसी के तहत आज निरीक्षण हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी का भी आगमन हुआ और खेल गतिविधियों में किस तरह मजेदार तरीके का उपयोग करे इस संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे गतिविधियों के बारे में पूछा और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर  यशवंत देवांगन संकुल समन्वयकशाला प्रबन्धन समिति सोरिदभाट के अध्यक्ष प्रेमीन साहू, सुमित्रा सिन्हा, लोकेश्वरी उइके, सरोज यादव, लता साहू, भूपेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।



Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)