संजय
छाजेड
धमतरी। दिव्य गोपाल धाम प्रज्ञा भवन तेलीनसत्ती में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म श्री फूलबासन यादव के हाथो छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसियेशन की समस्त कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया साथ ही शिक्षा, स्वास्थ,महिलाओं को रोजगार महिलाओं को स्वालंबन बनाना, महिलाओं को देशी घरेलू, जैसे गोबर से बनी वस्तु के बारे में प्रशिक्षण देना, धमतरी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सिलाई ,पार्लर , होम्यो थैरेपी,योग,गोबर से बनी वस्तुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही पद्म श्री फूलबासन यादव, पोषण सिन्हा गौ वंश रक्षक प्रदेश अध्यक्ष योगा ट्रेनर उमा पटेल, होम्यो थैरेपी रानू साहू, दिव्य तपस्वनी मोर बाजार के डारेक्टर प्रशांत यादव, छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसियेशन की प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, कार्यकर्ता समीना अंजुम, भावना मरकाम, कनक शाह, रीता सोनी, मालती देवी ,सुनीता साहू, सेख सोहेल, राहुल सोनी, आयुर्वेद के डॉक्टर सावित्री साहू, खिलेश साहू, गणपत अग्रवाल ,फलेंद्र पटेल ,संजय साहू, अंजू सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा ने कहा कि समाज के क्षेत्र में उनका पूरा पूरा सहयोग रहेगा। पद्म श्री फूलबासन दीदी ने करीब पांच लाख महिलाओं को रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाया है साथ ही उन्होंने पांच हजार से ज्यादा देशी फलों का वृक्षा रोपण किया है उनके साथ साथ बहुत से महिलाओं को रोजगार देकर आत्म सम्मान के साथ जीना सिखाया है दीदी का जीवन एकदम सादगी में है हर महिलाओं के लिए दीदी प्रेरणा है।