पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं - प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड

धमतरी।   पीजी कॉलेज सोरिद में ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत रंजना साहू,रामू रोहरा प्रदेश महामंत्री, चंद्रशेखर चौबे पूर्व प्राचार्य, हेमराज सोनी ग्रीन आर्मी संरक्षक ,उमेश साहू मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र रोहरा पीजी कॉलेज अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ,प्रकाश बैंस भाजपा जिलाध्यक्ष,महावीर जैन, अविनाश दुबे महामंत्री ,राजेश साहू औषधि संघ देवांशू गुप्ता पीएफओ, नरेंद्र जायसवाल,गोपाल साहू ,सुभाष चंद्र, भेदू साहू पर्यावरण संरक्षण समिति, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव डॉ रचना पदमवारएदीपक सिंह ठाकुर ,शिवा प्रधान,बी एल साहू,कार्यक्रम संयोजक विकास गुप्ता ,गौरव गुप्ता ,गगन अग्रवाल  द्वारा 50 फलदार वृक्ष रोपे गए।

      बालाजी वस्त्र भंडार के सौजन्य से अतिथियों का खादी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया अध्यक्ष जानकी गुप्ता एवम् सदस्य महक ,हर्षिता,मोनिका ,कोमल द्वारा पीजी कॉलेज की प्राचार्या श्रीदेवी चौबे को सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया  वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण योद्धा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया, माता ऋचा गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर मान्या और मनन द्वारा एक पेड़ मां के नाम नीम का पेड़ रोपित किया गया ।


      प्रभारी मंत्री टंकराम जी वर्मा ने कहा की पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें।स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ.साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। रंजना साहू ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। ग्रीन आर्मी संरक्षक रामू रोहरा ने कहा की अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अतरू प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।ग्रीन आर्मी के संरक्षक हेमराज सोनी ने कहा की बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखे एपर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ।  अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने कहा की  जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा होए कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।

 



Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)