संजय
छाजेड।
धमतरी। आमापारा धमतरी निवासी नैनसी गजेन्द्र को काठमांडू नेपाल में 31 मई से 3 जून 2024 तक आयोजित क्लासिकल अंर्तराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव और पुरुस्कार समारोह में कथक नृव्य में उनके शानदार प्रदर्शन के लिये क्लासिकल अंतरराष्ट्रीय नृत्य गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया। नैनसी आमापारा निवासी उग्रसेन गजेन्द्र की सुपौत्री तथा चन्द्रविजय गजेन्द्र एवं रानी गजेन्द्र की सुपुत्री है। इसके पूर्व भी नैनसी गजेन्द्र ने खजुराहो नृत्य महोत्सव के गिनीज बुक आँफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी शामिल थी। नैनसी गजेन्द्र वर्तमान में खेरागढ़ स्थित इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ द परफार्मिंग आर्टस कथक पूर्ण कर.चुकी है। नैनसी गजेन्द्र की इस सफलता पर आत्मीयजनो ने बधाई दी, वहीं क्षेत्र के लोग इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे है।


