उमेश ने मनाया कार्यकर्ताओं संग अपना जन्म दिवस

धमतरिहा के गोठ
0



संजय छाजेड़ 

धमतरी:- उमेश साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि और भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ता आभार सम्मेलन के रूप में आयोजन करके कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आगमन हुआ।

उमेश साहू ने अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन करते हुए सभी अतिथियों को आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहे कि भाजपा गंगरेल मंडल की सफलता का मुख्य श्रेय मंडल के भीतर निवासरत एक-एक कार्यकर्ताओं की है उनका दृढ़ संकल्प कठिन परिश्रम और संगठन शक्ति के कारण आज सकारात्मक परिणाम लाकर नया इतिहास रचने में सफल हुए हैं।

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश साहू मंडल अध्यक्ष और महामंत्री नरेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार माना जिसके कारण में गंगरेल मंडल को इतिहास में पहली बार एक बहुत बड़ी सफलता मिली। उन्होंने आगे कहा कि उमेश साहू गंगरेल मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गंगरेल मंडल के एक-एक कार्यकर्ता पूरी दृढ़ संकल्प और दृढ़ निश्चय के साथ संगठन शक्ति की पूजा करते हुए पूरे मंडल के कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव के मैदान में भाग लिए जिसका परिणाम एक बड़ी सफलता के रूप में आज सबके चेहरों पर मुस्कान के रूप में दिख रही है।

 उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में उमेश साहू और नरेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहे कि आज का यह कार्यक्रम प्रेरणा का भी कार्यक्रम है उमेश साहू ने अपना जन्मदिन आज सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए मना रहे हैं निश्चित ही यह एक नया प्रेरणा का विषय रहा है और यही कारण है कि सब एकजुटता के साथ काम करते हुए बड़ी सफलता हासिल करने में सफल हुए सबको उन्होंने बधाई प्रेषित की।

उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस भी जन्मदिन की शुभकामना देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया और नगर निगम और पंचायत चुनाव में भाजपा को फिर से भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने का अपील भी किया और सभी कार्यकर्ताओं का आभार किए।

 मंच में पूर्व महापौर अर्चना चौबे, पूर्व राज्य मंत्री सरला जैन ,प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमलता शर्मा ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, जिले के पूर्व अध्यक्ष शशि पवार ,महामंत्री अविनाश दुबे ,उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ,उपाध्यक्ष श्याम साहू ,विधानसभा प्रभारी प्रकाश गोलछा, मंडल के प्रभारी चेतन हिंदुजा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष कैलाश सोनकर ,पार्षद सुशीला तिवारी ,शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर के साथ सोनकर समाज ,देवांगन समाज ,जैन समाज ,सिंधी समाज ,कहार समाज, मुस्लिम समाज के साथ कई समाज के पदाधिकारी ने सांसद जी का सम्मान किया।साथ ही जिला न्यायालय के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिन्हा जी के साथ उनकी टीम ने भी शुभकामनाएं प्रेषित किये और रिटायर्ड सैनिक परिषद परिवार के लोग भी सांसद जी का सम्मान किये।मंडल से मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन दुष्यंत सिन्हा,टिकेश्वर देवांगन, हेमंत पाले, सरपंच अनिता यादव, नंदिनी साहू, कीर्तन साहू, अजय गार्डिया, जनपद सदस्य रूपाली ध्रुव, पिंकू जागेंद्र साहू, पूर्णिमा बनपेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा ,धनेंद्र साहू  के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उमेश साहू का जन्मदिन हिंदू रीति रिवाज के साथ भगवान शिव का पूजन अर्चन करते हुए मोजेक लड्डू वितरण कर किया गया साथ में सभी आगंतुक अतिथि और कार्यकर्ताओं को भोजन कराया गया अंत में सरपंच अनिता यादव के द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)