किसान का दो करोड़ 75 लाख रुपए लेकर जमीन दलाल फरार

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड।

धमतरी, ग्राम कचना तहसील भखारा निवासी बुधारु सतनामी, गंगाप्रसाद सतनामी का ग्राम कानामुका प.ह.न. तहसील भखारा धमतरी खसरा नंबर 358/1 रकबा 0.18 है भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है उक्त भूमि धमतरी -रायपुर मार्ग के किनारे स्थित है उक्त भूमि बहुमूल्य कीमती भूमि है रायपुर निवासी जिसने अपना नाम विकास लोहाना बताया है विकास लोहाना किसान की जमीन का 27500000 रुपए में सौदा किया गया। किसान को 1100 रुपए ब्याना तौर पर दिया गया। उक्त सौदा के अनुसार क्रेता के व्दारा एक सप्ताह के अन्तर्गत रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था तथा सौदे के अनुसार मैं तथा मेरे भतीजा गण 31/5/2024 को उपपंजीयक कार्यालय  कुरुद में उपस्थित हुए थे तथा उपस्थिति के समय क्रेता दिव्येश अतुल संघानी एवं उसके प्रतिनिधि विकास लोहाना को पूर्ण प्रतिफल की राशि देने के लिए बोले तो क्रेता ने चेक के माध्यम से संपूर्ण रकम रजिस्ट्री होने के बाद बैंक में जाकर आर टी जी एस के माध्यम से पूर्ण प्रतिफल अदा करुंगा जिसके पश्चात हम लोग रजिस्ट्री हेतु समहत हो गये।और रजिस्ट्री बैनामा निष्पादित करायें। रजिस्ट्री होने के पश्चात क्रेता एवं उनके प्रतिनिधि के व्दारा हम सभी विक्रेतागण को एक्सिस बैंक कुरुद लें गये।चेक के माध्यम से RTGS  के माध्यम से गाईडलाइन के अनुसार मुझे 367000 रुपए मेरे भतीजा गंगाप्रसाद वगैरह को 288000 रूपए हम लोगों के खाते में रकम हस्तांतरण किया गया। क्रेता एवं प्रतिनिधि के व्दारा शेष प्रतिफल की राशि अधिक होने के कारण एवं बैंक का सर्वर नहीं होने के कारण राशि 268.25000 रूपए RTGS  नहीं हो सकता है आप दोनों विक्रेता गण की शेष राशि को मैं 1-2 दिन के पश्चात मै आपके खाते में हस्तांतरण कर दूंगा।इस प्रकार गुमराह किया गया।आज दिनांक तक कोई राशि किसानों को नहीं दी गई है। बसपा नेता आशीष रात्रे सतनामी समाज के विरेन्द्र सोनवानी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर धमतरी एसपी से किसानों का मुलाकात करके किसानों को न्याय दिलाने कि मांग कि गयी और छल-कपट पूर्वक धोखाधड़ी करने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन एसपी व्दारा दिया गया। प्रमुख रूप से बसपा नेता आशीष रात्रे, सतनामी समाज के विरेन्द्र सोनवानी, दुष्यंत टंडन, पीड़ित किसान बुधारु मारकंडेय, गंगाप्रसाद मारकंडेय उपस्थित थे




Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)