संजय
छाजेड़।
धमतरी। विद्यार्थियों के लिए बारहवीं की परीक्षा का विशेष महत्व होता है। आज सुबह सीबीएसई ने कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें मेनोनाईट इंग्लिश सी.से.स्कूल धमतरी की कक्षा बारहवीं के छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। शाला की कक्षा बारहवीं के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों का परीक्षा परिणाम 89.4 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में शामिल कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें परीक्षा में कुल 36 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 20 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी और 12 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों के सभी प्रमुख विषयों में प्राप्तांक का प्रतिशत इस प्रकार हैं। प्रथम स्थान टिकेश्वरी गोस्वामी 91.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान हरी साहू 81.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान अभिषेक देशमुख 81.4 प्रतिशत चौथा स्थान ऋषभ पटेल 81.2 प्रतिशत तथा पांचवा स्थान जय मूर्ति 80.8 प्रतिशत ने प्राप्त किया। शाला प्रबंधन समिति के चेयरमैन एमके मसीह एवं प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के साथ प्राचार्या एचके खालसा एवं समस्त शाला परिवार इस परीक्षा परिणाम से बेहद उत्साहित है उनकी ओर से छात्रों एवं उनके पालकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


