संजय
छाजेड़।
धमतरी। ’भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में महतारी वंदन के तहत1000 की वित्तीय सहायता की प्रथम माह की राशि प्राप्त होने की खुशी में महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया ।साथ ही देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कियागया। विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी तभी देश के विकास में अपना योगदान दे पाएंगी अत: नारी शक्ति का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व देश की यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी और भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं को शामिल की गई थी और जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में आई है पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक त्यौहार सा माहौल बन गया है सर्वप्रथम प्रदेश के किसानों के बकाया 2 वर्ष की बोनस की राशि को कार्यक्रम के माध्यम से वितरण किया गया। पश्चात 18 लाख की संख्या में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास को बजट में शामिल कर संकल्प पत्र की वादे को पूरा करने की ओर कदम आगे बढ़ाया ।उसके पश्चात महतारी वंदन के तहत प्रत्येक महिला को1000 वित्तिय सहायता राशि प्रत्येक माह देने की संकल्प को पूरा किया तत्पश्चात किसानों के धान के अंतर की राशि वर्चुअल माध्यम से माननीय नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को अंतरित किया ।
नारी शक्ति के साथ किए हुए वादों के पूरा होने की खुशी में आज भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं का सम्मान किया । इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, वरिष्ठ नेत्री सरल जैन, खिलेश्वरी किरण , जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू ,जिला मंत्री बिथिका विश्वास ,जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमिता पंजवानी, कविता यादव जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, दमयंती साहू, दमयंती गजेंद्र, राधा साहू, मीडिया प्रभारी संगीता जगताप, प्राची सोनी ,सीमा चौबे ,रुक्मणी सोनकर, नीतू त्रिवेदी ,डाली सोनी, रेखा शांडिल्य, रितिका यादव, महामंत्री सरोज देवांगन, कृष्णा गोस्वामी, रेखा मांचल, उषा निर्मलकर, सावित्री नामदेव, दुर्गा सोनी, रानी तिवारी ,ज्योति यादव ,रेखा निर्मलकर, विमल यादव निर्मला यादव प्रभा देवांगन गंगा यादव रेखा यादव एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।