निगम की बैठक व आठ करोड़ रुपए के आप्रारंभ कार्यों की वापसी को लेकर बिफरे भाजपाई, कलेक्ट्रेट तक किये पैदल मार्च

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्ड से जुड़े हुए लगभग 5 करोड़ के वर्तमान में तथा पूर्व में 3 करोड़ के विकास कार्यों की वापसी राज्य शासन को हो एवं सामान्य सभा की बैठक महापौर विजय देवांगन द्वारा ना बुलाए जाने पर बिफरे पार्षदों तथा भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा एवं शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में निगम दफ्तर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी कर इसके  दोषी महापौर को मानते हुए उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव कलेक्टर नम्रता गांधी को ए संचालक नगरीय प्रशासन विभाग को भेजने की मांग करतें हुए ज्ञापन सौंपा।

      ज्ञात रहे कि निगम में पिछले 1 वर्ष से सामान्य सभा की बैठक ना हो पाने का कारण वैकल्पिक बाईपास केनाल मार्ग, रामसगरी गार्डन, सोरिद मुक्तिधाम और सौन्दर्यीकरण, सडक़, आमापारा सदर बाजार होते हुए नाली,समुदायिक भवन सहित  विकास के अनेक  कार्य तथा जाति संबंधी प्रस्थिति प्रमाण पत्र बनाने के युवाओं द्वारा किए गए लगभग 200 आवेदन लंबित है, जिसके लिए निरंतर विपक्ष के द्वारा मांग की जा रही है इसके साथ ही 6 महीना पहले 3 करोड़ के विकास कार्यों को विशेष स्वीकृति के लिए महापौर द्वारा राज्य शासन को वापस किया गया था क्योंकि शासन ने उक्त राशि को निगम क्षेत्र के सडक़ों के मरम्मत हेतु स्वीकृति दी थी और इन्होंने इसका का उपयोग नए कार्यों में करना प्रारंभ कर दिया था जिसके कारण यह स्थिति बनी थी वहीं वर्तमान में 5 करोड़ के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि जिसका भूमिपूजन भी हो चुका है जो निगम की लापरवाही, आकर्मणयता तथा  जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते प्रारंभ नहीं हो सके थे, वह तकनीकी कारण से राज्यशासन को वापसी हो गए हैं जिसके कारण पार्षदों को जनआक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए महापौर विजय देवांगन को विपक्ष द्वारा जिम्मेदार माना जा रहा है इसके साथ ही निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी फर्ज़ीकार्यों,ओवर इंस्टीमेंट, विभिन्न घोटाले, सामग्रियों की खरीदी में आर्थिक अनियमितता सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपाई कलेक्ट्रेर नम्रता गांधी का ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रशासक के नाते नगर निगम के कार्यों पर दखल देने की मांग की।

     कलेक्टर तक पहुंचे पैदल मार्च के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि कभी.कभी  अविभाजित मध्य प्रदेश के समय सबसे प्राचीन व गौरवशाली नगरीय निकाय का दर्जा प्राप्त धमतरी नगर निगम के गौरवशाली इतिहास को महापौर विजय देवांगन ने कलंकित कर दिया है जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वही विजय साहू ने कहा है कि जनहित की प्रत्येक लड़ाई के लिए भाजपा समर्पित भाव से नगर निगम को सुरक्षित रखने के अपने कर्तव्य का निर्वहन कर हर मोर्चे पर शहरवासियों के साथ खड़े होकर मुखर रहेगी वहीं निगम के सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि सामान्य सभा की बैठक न करने के लिए दोषी महापौर, आयुक्त ,सभापति को नैतिकता के नाते स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने लोकतांत्रिक पद्धति से अपने कार्यों के कारण जनभावनाओं के हत्या करने का दोषी है। वहीं पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि अब तो यह लगने लगा है कि शहर विकास तथा जनहित का सबसे बड़ा दुश्मन ही नगर निगम की सत्ता हो गई है लोगों के नजरों में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के सौदागर के रूप में यह अपनी एक नई पहचान बन चुके हैं आने वाले चुनाव में यदि जनता जिसे अर्श पर चढ़ाती है तो  उसे फर्स पर भी उतरना जानती है।

    उक्त पैदल मार्च में  जिला महामंत्री अविनाश दुबे,मंडल महेंद्र पंडित, अध्यक्ष विजय साहू, उमेश साहू ,अखिलेश सोनकर, निलेश लूनिया ,राजेंद्र शर्मा ,धनीराम सोनकर, विजय मोटवानी, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र ,श्यामलाल नेताम,प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे, अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर ,प्राची सोनी ,सरिता आसाई ,श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि  दिवेदी, नीलू डागा, महेंद्र खंडेलवाल,  कुलेश सोनी, दयाराम सोनी, अर्जुन राव ,रितेश नेताम, दौलत वाधवानी, गोपाल साहू, शशांक मिश्रा, विनय राजपूत, चंद्रेश गीता शर्मा ,विनय जैन, नीरज साहू ,उमेश यादव, उत्तम साहू ,सुभाष चंद्राकर, यश  प्रमुख रूप से शामिल  रहे।

-

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)