संजय
छाजेड़।
धमतरी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का आज धमतरी आगमन हो रहा है। धमतरी आगमन पर (शास्त्री) घड़ी चौक धमतरी में प्रात: 9:30 बजे स्वागत कार्यक्रम होगा स्वागत बाद प्रात: 10 बजे, इंडोर स्टेडियम आमातालाब रोड धमतरी में शक्ति वंदन मोदी का उद्बोधन कार्यक्रम होगा, दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यलय धमतरी में भाजपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं की बैठक होगी दोपहर 2 बजे पत्रकार वार्ता जिला भाजपा कार्यालय धमतरी तथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ता के निवास पर उनसे से भेंट करेंगी।