संजय
छाजेड़।
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के प्रथम धमतरी नगर आगमन हुआ एवं धमतरी विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। रूपकुमारी के धमतरी नगर आगमन पर युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा नगर के घड़ी चौक में भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात रूपकुमारी चौधरी नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में इंडोर स्टेडियम एवं मंडी प्रांगण में सम्मिलित हुई । उसके पश्चात जिला भाजपा कार्यलय में विधानसभा की कोर कमेटी के साथ बैठक सम्पन्न हुआ जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक रंजना साहू, राजीव पाण्डेय, महेंद्र पंडित, हेमलता शर्मा , रेशमा शेख, चंद्रकला पटेल, कुंजलाल देवांगन, खिलेश्वरी किरण, नरेंद्र रोहरा, डेनिश चंद्राकर उपस्थित हुए ।
इस अवसर पर उपस्थित लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 5 वर्षों से विश्व के सबसे लोकप्रिय
नेता सिद्ध हुए हैं। ने कहा कि आगामी लोकसभा
चुनाव में पूरी गंभीरता के साथ नीचे स्तर तक जाना है विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रमों
को जनता ने आशीर्वाद दिया। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में 54 सीटों के
साथ भाजपा की सरकार बनी। जीत का यह सिलसिला निरंतर जारी रहे। भाजपा जो कहती है, वह
करती है और हमने करके दिखाया भी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में मोदी
की गारंटी पर प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी से काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने तो
छत्तीसगढ़ को कंगाल करके छोड़ दिया था। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही नियम
है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि केंद्र नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को जो निर्देश दिए
गए हैं, उनको पूरा करना है। 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक भाजपा के कार्यकर्ता लगातार
कार्य करते हैं, भाजपा का कार्य वर्षभर चलता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मूलमंत्र
है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। केंद्रीय योजनाओं का लाभ सभी
लोगों को मिल रहा है। हमें सभी कार्यों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पहुँचाना है। भाजपा
और कांग्रेस में यही अंतर है कि भाजपा का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होता है। रूपकुमारी
चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसा कि कांग्रेस पार्टी तो गोबर और गौठान से ही आगे नहीं
बढ़ी। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में 36 वादे किए लेकिन उन वादों को कभी पूरा नहीं
किया। कांग्रेस लगातार झूठ.पर.झूठ बोलती रही, लेकिन जनता ने उनके झूठ पर नहींए बल्कि
भाजपा के कार्यों पर भरोसा जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यह गर्व
की बात है कि छत्तीसगढ़ का चुनाव फार्मूला राष्ट्रीय स्तर का चुनाव फार्मूला बन रहा
है। अब लोकसभा चुनाव का अवसर आया है तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतनी है,
इस बार छत्तीसगढ़ का रिजल्ट शत.प्रतिशत भाजपा के पक्ष में होए इसके लिए कार्यकर्ता
तैयार हो जाएँ। कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर सक्रिय करना है और अभी से मैदान में उतरना
है। हमें मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरना है। हमारे सभी कार्यक्रम निश्चित ही पूरे
होने चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की चर्चा होती हैए यह छत्तीसगढ़
के कार्यकर्ताओं की लिए गौरव की बात है। श्री नबीन ने कहा कि राजनीति में कभी शॉर्टकट
को जगह नहीं देनी चाहिए। शॉर्टकट को अलग रखकर काम करना चाहिए। हमें पार्टी के कार्यों
को प्रदेश के पूरे 35 जिलों में करना है। इसके साथ ही किए गए कार्यों का आकलन भी करना
है। छोटी.छोटी बैठकें करके अलग.अलग समाज के लोगों को भाजपा से जोडऩा है। उन सभी विधानसभा
क्षेत्रों तक भी पहुँचना है जहां पर भाजपा को कम अंतर से जीत मिली हो।
प्रकाश बैस ने कहा कि हमें भाजपा के फैसले मंडल
व बूथ स्तर पर लेकर जाना है और इसे पूरा भी करना है। महिला स्व.सहायता समूह की बहनों
से मुलाकात करनी है। महिलाओं से सतत संपर्क करना है। महतारी वंदन योजना आने वाले समय
में देश की बहुत बड़ी योजना बन जाएगी। 70 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का फॉर्म
भरा है और महिला मोर्चा को इन 70 लाख महिलाओं तक पहुँचना है। जो भी कार्यक्रम हो रहे
हैंए इन कार्यक्रमों में आप सभी की पूरी सक्रियता हो। सभी मोर्चो को प्रतिष्ठित एवं
प्रभावित व्यक्तियों से लगातार में लेना है।
इस अवसर परप्रकाश बैस, महेंद्र पंडित, डेनिश
चंद्रकार, कुंजलाल देवांगन, खिलेश्वरी किरण, हेमलता शर्मा, शशि पवार अविनाश दुबे,अरविंदर
मुंडी कविंद्र जैन चेतन हिंदूजा बीथिक बिश्वास, विनोद पांडे ,अभिषेक शर्मा, विनय जैन
,पवन गजपाल, विजय साहू ,मुरारी यदु, हेमन्त चंद्रकार, उमेश साहू,दयमंती गजेंद,्र अखिलेश
सोनकर,कोमल यादव, संगीता जगताप सीमा चौबे ,रूपा नागदेव,े आशीष शर्मा ,चंद्रकला पटेल
,पूर्णिमा साह,ू प्रियंका सिन्हा ,मोनिका देवांगन, हेमलता यादव, सिंधु बैस ,अनीता यादव
विद्या यादव ,रामेश्वरी साहू,अनीता मरकाम ममता सिन्हा, रुकमणी सोनकर, रितु साहू, विनीता कोठारी ,अनीता
ध्रुव नीतू त्रिवेदी, कैलाश सोनकर, देवेश अग्रवाल ,चिराग आथा, वेद प्रकाश साहू ,युवराज
मरकाम, सूरज शर्मा ,धनेंद्र साहू भेस कुमार साहू रेशमा शेख ,दमयंती साहू अभिषेक ,शर्मा
मोनिका देवांगन सुशीला नहर ,जानकी शर्मा ,जागेश्वरी साहू सुशीला तिवारी प्राची सोनी,
चित्र का निर्माण कर गीता शर्मा संगीता जगताप रितिक यादव ,नीलू त्रिवेदी ,प्रतिमा सोनी,
सीमा चौबे सरोज देवांगन नम्रता पवार ,सुदीप वर्मा ,पन्ना दवाई ,भगत सिंह यादव ,अमित
अग्रवाल इकबाल खोखर हेमंत चंद्राकर वीरेंद्र साहू तेजराम साहू कन्हैयालाल साहू चंद्रशेखर
महावीर सिंह विजय कुमार हंसराज साहू कमलेश साहू चुनु राम साहू मनीषा शिवानी रिकी गंगुनी
बसंत तुलसी रामखेलावन चंद्राकर, आनंद स्वरूप, जागेश्वर लाल, अहमद अली ,धनीराम सोनकर
प्रीतराम सोनकर गुमान सिंह छबिलाल देवांगन सेवक देवांगन चंद्रप्रकाश पतले इतवारी गावस्कर
गणेश विश्वकर्मा विष्णु, सिंह केशव साहू आदि उपस्थित थे।