संजय छाजेड़।
धमतरी।कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को प्रमाण पत्र और स्नैक स्टिक प्रदाय कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेजुबान प्राणियों की रक्षा करना सराहनीय कार्य है, इसके लिये श्री साहू की कलेक्टर ने प्रशंसा भी की। सूर्यकांत साहू ने बताया कि उन्हें सांप पकडऩे में रूचि है। उन्होंने लोगों को जब सर्प को पकडक़र मारते देखा तो उनके मन में विचार आया कि इन असहाय प्राणियों की रक्षा करना प्रकृति संतुलन की दृष्टि से जरूरी है। इसके बाद उन्होंने दृढ़ निश्चिय किया कि जैव विविधता एवं सांपों के प्रजाति को बचाने हरसंभव कोशिश करेंगे। श्री साहू बताते हैं कि लोगों के घरों में घुसे सांप की जानकारी मिलते ही वे उसे पकडक़र वनों में छोड़ देते हैं। वे वर्ष 2008 से लगातार रूद्री और रूद्री से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में जाकर काफी जहरीले सर्प पकडऩे का नि:शुल्क कार्य किया। उन्होंने अब तक विषैले सर्प जैसे करैत, नाग, रसैल, वाईपर तथा गैर विषैले सर्प असोडिय़ा, डोडिय़ा, अहराज, अजगर इत्यादि प्रजाति के कुल 3500 सांपों को पकडक़र बरारी, खिरकीटोला व सोरम के जंगलों में छोड़े हैं। सर्पों के संरक्षण व व्यवस्थापन कार्य की वजह से उन्हें सर्प मित्र भी कहा जाता है।