एनएसएस राज्य स्तर शिविर में रामखिलावन का चयन

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय शिविर 5 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिविर निदेशक डॉ नीता बाजपेयी, डॉ एलएस गजपाल कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र साहू पूर्व स्वयंसेवक के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के सभी जिला के स्वयंसेवक अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।

       धमतरी जिला प्रभारी जिला संगठक डॉ गणेश प्रसाद साहू व प्रोफेसर निरंजन साहू के निर्देशन में 6 स्वयंसेवक ख्याति, योगेंद्र, रामखिलावन व अन्य अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के रामखिलावन साहू जो की एन एस एस में विशेष शिविरों में अपना योगदान दिया है। तथा विभिन्न खेलकूद व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के कारण राज्य स्तर शिविर में उनका चयन किया गया है। शिविर में योग व्यायाम देसी खेलकूद प्रश्नोत्तरी ,वाद विवाद, छत्तीसगढ़ी संस्कृति व कला का प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। रैली के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा एवं प्री आरडी परेड, राज्य पुरस्कार ,राष्ट्रपति पुरस्कार एवं एनएसएस के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जाएगा। धमतरी जिला रासेयों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय कार्यक्रम उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर सभी मित्र गण कार्यक्रम अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)