गांव चलो घर चलो अभियान का समापन पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। अभियान के अंतिम दिन 11 फऱवरी को कुरूद नगर में निर्मित वार्ड क्रमांक 3 में पं दीनदयाल उपाध्याय चौक में पं जी के विशालकाय प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके नगर के वार्ड 5, 7, 12 के विभिन्न घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में यशस्वी मोदी के एवं यशस्वी विष्णुदेव साय के भाजपा सरकार के उपलब्धियों को लेकर चर्चा किये।

         कुरूद नगर  में गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत 11 फऱवरी को अभियान के समापन के रूप में अंतिम दिन भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर मोदी जी के गारंटी े छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार ने बहुत अल्प समय में वादा निभाकर छत्तीसगढ मे सुशासन लाने का अद्भुत प्रयास किये है !

        इसी तरह केन्द्र के मोदी सरकार ने लगातार 10 वर्षों से श्राष्ट्रवाद को विश्व पटल मे हमारे देश को आगे बढ़ाने जैसे विभिन्न उपलब्धियों को कुरूद नगर मे वार्ड क्रमांक 3, 5, 7, 12 के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मे मिलकर चर्चा किये और मोदी जी को तीसरी  बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किये।

         इन्ही भावनाओं को लेकर कुरूद नगर के विभिन्न घरों मे गांव चलो अभियान के संयोजक भानू  चंद्राकर ने पहुँचने का प्रयास भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं मे ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नप कुरूद, भारती पंचायन पूर्व पार्षद, महिला मोर्चा पदाधिकारीगण भूमिका सिन्हा, विधा शर्मा, कमिथला साहु सहित भाजपा कार्यकर्ता दल के साथ किये।  भाजपा जिला से लेकर कुरूद विधानसभा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण इस महाभियान में 11 फऱवरी तक दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि में श्रद्धा सुमन अर्पित किये है। जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वरूप हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)