पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत दूरस्थ ग्राम छुही में हुआ नशामुक्ति अभियान

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव के नेतृत्व में थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा ग्राम छुही में नशामुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम नशामुक्त धमतरी के अंतर्गत  नशा उन्मूलन के तहत छुही के सभी ग्रामवासियों एवं बच्चों को  गुडाखु, गांजा, बीडी, सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से नशे लेने परएहोने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।

      अभी हो रहे दुर्घटना में मुख्य कारण नशे में वाहन चलाने चलाने वालों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए यह अभियान व्यापक तौर पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है। थाने कि टीम ने रविवार को केरेगांव थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम छुही में नशामुक्त धमतरी अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि आज से सभी अपने.अपने परिवार, रिश्तेदारों,दोस्तों के यहां अगर नशे का सेवन करते होंगे तो उनको नशे के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि नशे का सेवन करना छोड दे।   ऐसा करके आप लोग भी जागरूक नागरिक होने का परिचय दें सकते हैं।  ग्रामवासियों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने कहा गया। छुही के सभी ग्रामीणों एवं युवाओं ने आज के बाद कोई भी नशा नही करने के संबंध में बताया गया। ग्रामवासियों को ये भी बताया गया, अगर कोई व्यक्ति ज्यादा ही नशे कि लत में है तो उनका काउंसलिंग कर नशा मुक्ति  केंद्र ले जाकर उनको नशे से निजात दिलाया जायेगा। नशा मुक्ति से परिवार को टूटने से बचाया जा सकता हैएनशे से हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता हैएआज के युवा पीडी को नशा के गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता हैएआज के लाखों युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैंएजिसके चलते हत्या लूट डकैती जैसे जनघन्य अपराध कर रहे हैंएजिसको रोकना बहुत ही जरूरी है ।  इस अभियान का यही मकसद है नशा मुक्त करने के लिये लोगों को जागरूक करना।

धमतरी जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में धमतरी पुलिस का प्रयास लगातार जारी रहेगी।  ग्र्रामवासी इस कार्यक्रम से बहुत खुश थेएयह कार्यक्रम लगातार अन्य ग्रामों में किये जाने कि मांग कि गई। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के उप सरपंच भानूप्रताप,साहू ग्राम प्रमुख शत्रुघन साहू,ग्राम कोटवार नारायण वर्मा,ग्रामीण जन गुप्ता प्रसाद कुंजाम, सबनम बेगम,हेमलता साहू ,थाना प्रभारी केरेगांव सउनि0प्रदीप सिंह, प्रआर कांतिलाल साहू, विनोद नेताम, आर मयाराम ध्रुव सहित ग्रामवासी महिलाएं एवं बच्चे लगभग 150 कि संख्या में उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)