प्राथ.शाला तरसींवा में डा.उमेश-झमित सिन्हा द्वारा किया न्योता भोजन कार्यक्रम

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तरसींवा विकासखंड धमतरी में न्यौता भोजन का आयोजन किया गया जिसमें तरसींवा निवासी डा.उमेश सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नि झमित सिन्हा द्वारा शाला के बच्चो को खीर-पुडी का वितरण किया गया। बच्चो ने बडे ही उत्साह के साथ इस व्यंजन का लुत्फ उठाया । इस आयोजन से सामुदायिक सहभागिता को बढावा मिल रहा है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुशीला साहू, पुष्पा सिन्हा पंच, पायल साहू, धर्मिन सिन्हा, डा उमेश सिन्हा, झमित सिन्हा, सत्यवती सिन्हा, प्रधान पाठक गैंदकुमारी साहू, खिलेश्वर साहू, ओमप्रकाश सिन्हा मोनिका मुखर्जी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)