बोराई में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर द्वारा  सभी थाना प्रभारियो को नशे के कारोबारियों एवं अवैध शराब, गांजा एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी  नगरी  मयंक रणसिंह एवं डीएसपी् नक्स ऑप्स  आरके मिश्रा के नेतृत्व में लगातार संदिग्ध वाहनों कि सघन चेकिंग कराई जाकर सतत् नजर रखी जा रही है।

      इसी तारतम्य में थाना बोराई पुलिस द्वारा  10 जनवरी 2024 को मुखबीर से सुचना मिली कि उडिसा प्रांत कि ओर मारुती जेन कार में मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए आ रहे हैं।  कि सूचना पर बोराई चेक पोस्ट बेरियर में थाना प्रभारी बोराई द्वारा हमराह स्टाफ के बेरियर में पहुंचकर संदेही कार कि चेकिंग कि गई जिसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम तोषण विश्वकर्मा उर्फ राजा पिता शारदा प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 15 गाजन थाना रामपुर बधेलान जिला सतना म.प्र., विजय कुमार विश्वकर्मा पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष साकिन रतहरी थाना सिविल लाईन रीवा जिला रीवा म.प्र.  होना बताये सिल्वर रंग का मारुती कार जेनएलएक्स एमपी 20 एएफ  2513 पुरानी इस्तेमाली  के तलाशी के दौरान संदेहानों द्वारा कार के अंदर बारिकी से चेक किये जाने पर तीन बोरियों के अंदर मनोत्तेजक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया जिसको उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से  संदेहियों द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 53 किलो ग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 10, 60,000 रूपये का प्रयुक्त 01 नग मारुती जेन कार कीमती 40,000,02 नग मोबाईल कीमती 9500. एवं नगदी रकम 1300  रुपये कुल जुमला  11,10,800 रूपये  किया गया जप्त   है जिन्हे गवाहों के समक्ष  सील बंद किया गया हैए जो आरोपियों के विरुद्ध  यह कृत्य अपराध पाये जाने से बोराई के अपण् क्र 01/24  धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोराई  निरी राजेश जगत सउनि, रामकृष्ण साहू, प्रआर वेद राम मरकाम, सौरभ पटेल, आर प्रदीप देव, जितेंद्र कोर्राम, कुबेर जुर्री, प्रमोद गहाडे, संजय ओगरे, नरेश सिदार, रामचरण ध्रुव डीएसएफ भारत बंजारा  का विशेष योगदान रहा।

-

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)