संजय
छाजेड़।
धमतरी। शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना स्कॉड गाइड व विद्यालय के सभी विद्यार्थी व शिक्षक गण उपस्थित थे। इस मौके पर प्राचार्य श्रीमती रामटेके ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत है। स्े शिकागो में दिया गया भाषण भाइयों एवम बहनों का संबोधन आज भी याद किया जाता है।
स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पूजन अर्चन कर लक्ष्य गीत गाया तथा रंगोली फुटबॉल रस्सा खींच दौड़ आदि खेलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा नासिक में आयोजित युवा उत्सव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की शक्ति का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राशियों कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू ने किया अंत में प्रसाद तथा ईनाम वितरण कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण एलएन, साहू ,धनंजय सोनकर ,रामशरण मिश्रा ,डोमन ध्रुव,गोपेश साहू ,रामानंद साहू, रेणुका ध्रुव, रेखा देहारी,स्वाती सोरी, दीप्ती शुक्ला,उमेश दास शैलेंद्र, तिलक दास, प्रदीप, युक्ति डामिन पुष्पलता खुशी पूनम पायल योगमाया शशि नमिता ईशा दीपा पंकज रूपेंद्र राहुल आदि उपस्थित थे।


.jpeg)

