यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर सख्ती से कार्यवाही कर जनजागरूकता से सडक सुरक्षा उपायो से ब्लेक स्पॉट में आयी कमी

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में सडक़ सुरक्षा को बढावा देने सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन कराने के उद्देश्य से उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात स्टॉफ के द्वारा निरंतर कार्य करते हुये निर्बाध दुर्घटनारहित यातायात व्यवस्था बनाने में प्रयास किया गया। यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको को यातायात नियम का पालन करने समझाईश देने के साथ ही चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही स्कूल कालेज आम सडक़, हाट बाजार, ग्रामो में पहुंचकर यातायात नियमो का पाठ पढाया गया।

      दुर्घटनाजन्य क्षेत्रो में भ्रमण कर संबधित विभागो से संमन्वय करते हुये दुर्घटना रोकने हेतु आवश्यक उपाय किया गया है।  जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र ;ब्लैक स्पॉटद्ध में कमी आई है पिछले वर्ष 03 ब्लैक स्पॉट चिन्हाकिंत किया गया था ।  जिसमें सुधार उपरांत इस वर्ष 2024 के लिए 01 ब्लैक स्पॉट का चिन्हाकन किया गया है जिसमें समुचित सडक़ सुरक्षा उपाय कर दुर्घटना रोकने का प्रयास करते हुये जिले को ब्लैक स्पॉट मुक्त जिला बनाये जाने का प्रयास किया जायेगा।  यातायात नियमो को अनदेखी कर नियमो का उल्लघंन करने वाले 16821 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 6100900  रुपये का परिसमन शुल्क वसूल किया गया है। जो विगत वर्ष 2022 की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर चालानी कार्यवाही की गई।  यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको पर शक्ति से से कार्यवाही कर सडक़ दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास किया जायेगा। वर्ष 2023 में कुल 369 सडक़ दुर्घटना घटित हुआ है जिसमें 168 व्यक्तियों की मृत्यु, 390 व्यक्ति घायल हुए है, गत वर्ष की तुलना में सडक़ दुर्घटना में आंशिक वृद्धि हुई है।

      जिला में सुगम, सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने हेतु यातायात टीम द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत ओव्हर स्पीड चलने वाले,शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बिना लायसेंस के चलने वाले, नाबालिक वाहन चालकों, मोबाईल फोन का प्रयोग कर वाहन चालन करने वाले, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया है। दुर्घटनाजन्य स्थल में चेतावनी, सूचनात्मक, संकेतात्मक, गतिसीमा बोर्ड लगाया गया है।  यातायात से संचालित 03 यातायात पेट्रोलिंग एवं हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी जा रही है। पशुविहीन मार्ग अभियान के तहत मार्गों में विचरण करने व बैठे रहने वाले मवेशियों के सींगो व गलें में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप व बेल्ट लगाकर मार्ग से  हटाकर कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा हैए इस दौरान वर्ष 2023 में कुल 945 मवेशियों को हटाकर, 250 मवेशियों को कांजी हाउस भेजा गया है एवं 79 मवेशियों के सींगो व गले में रेडियम टेप व बेल्ट लगाया गया है।  जिला में संचालित 03 हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा लगातार अपने रूट में पेट्रोलिंग कर सडक़ दुर्घटना में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाकर सही समय में उपचार उपलब्ध कराया जा रहा हैए हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा वर्ष 2023 में 89 सडक़ दुर्घटना में 136 घायल पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराकर स्वास्थय सुविधा मुहैया कराया गया है।

      यातायात नियमो के प्रति आमजन, वाहन चालक, छात्र.छात्राओं को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु 15 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया जायेगा जिसमें हेलमंट रैली, जन जागरूकता रैली, स्कूल कालेजो में यातायात कार्य शाला, चौक.चौराहो, हाट बाजार, ग्रामो में यातायात रथ के माध्यम से यातायात चौपाल,स्वय सेवी संस्था, एनसीसी स्काउट गाईड, के माध्यम से चौक.चौराहो में यातायात नियमो की जानकारी और पालन करने वालो को प्रोत्साहित किया जावेगा। सडक़ सुरक्षा माह के आयोजन से अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर सडक़ सुरक्षा. जीवन रक्षा के उद्देश्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जावेगा।

      यातायात पुलिस सभी आमजनो, छात्र.छात्राओं, समाज सेवी संस्थाओ से अपील करती है कि दिनांक 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे गांधी मैदान धमतरी में आयोजित हेलमेंट रैली में सम्मेलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एंव आमजनो को हेलमेंट पहनकर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने यातायात पुलिस सहयोग करें।

 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)