संजय
छाजेड़।
धमतरी। भाजपा
मंडल मगरलोड युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौपंकर बताया है कि नगर पंचायत
मगरलोड भैसमुंडी में विभिन्न वार्डो में नाली
एवं सीसी रोड निर्माण कार्य में अमानक स्तर का गिट्टी उपयोग किया जा रहा है । अमानक गुणवत्ताहीन गिट्टी के उपयोग से कुछ महीनो
में ही नाली एवं सीसी रोड उखड़ते जा रहे है जो की राशि का दुरुपयोग है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड द्वारा नगर पंचायत मगरलोड के अधिकारी को ज्ञापन सौप कर अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग किए । कार्यवाही एवम तत्काल गिट्टी को हटाया नही गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड द्वारा नगर पंचायत के सामने उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू , उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, महामंत्री द्वय घनश्याम साहू,टिकेश्वर साहू, सदस्य गुलशन साहू उपस्थित रहे।

.jpeg)

.jpeg)