संजय
छाजेड़।
धमतरी। धर्म और राष्ट्रभक्ति ही देश की पहचान होती है इसी विचार बिंदु को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में हर्षोल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया । मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मुख्य वक्ता मनोज जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला धमतरी, प्राचार्य अनीता वैद्य, विशिष्ट अतिथि शिवा कुमार परमिंदर कौर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अतिथि स्वागत पश्चात कार्यक्रम अधिकारीर रासेयो शेष नारायण गजेंद्र के द्वारा कार्यक्रम प्रतिवेदन के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विचार प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य वक्ता मनोज जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी जिला ने छात्र.छात्राओं को अनुशासन के महत्व को बताते हुए उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए छात्र.छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा युवा मतलब क्या स्वामी विवेकानंद ही सच्चे युवा हैज्ञ् जिनके चेहरे पर तेज, वाणी में ओज कर्मठ चरित्रवान देशभक्ति आदि गुणों को समाहित कर लोगों के सामने में युवाओं को परिभाषित करता है।
इसी श्रृंखला में शिवा कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद् जिला संगठन मंत्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र और समाज सेवा, अनुशासन
के महत्व को बताया गया। परविन्द्र कौर गिल व्याख्याता रसायन,योग प्रशिक्षक ने छात्र.छात्राओं
को परीक्षा के तैयारी हेतु अनेक प्रकार कार्य बताते हुए अनुशासन के महत्व को बताते
हुए छात्र.छात्राओं को प्रेरित किया । छात्र.छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद पर उनके
जीवन चरित्र पर अनेक भाषण,गीत, कविता प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग व उद्बोधन प्राप्त हुआ जिनमे पीएल सिन्हा, बिरेंद्र कुमार
यादव,केके सिन्हा, एम रत्नाकर, एन र्रजगढिया,
एम वर्मा, एन शर्मा,एल साहू पूनम साहू एवं स्वयंसेवक कामेश भारती , शेषनारायण्, ललेंद्र,
मोनिका, मनोरमा युगेश्वरी डोमेश्वरी मीनाक्षी ,सीमा अंगूम, अंकिता,देविका,हिना,थनेश्वरसागर,हुमेश्वरी
मीडिया हेमलता,संचालन यशश्वी चक्रधारी, खुमेश्वरी निषाद ने किया।


.jpeg)

.jpeg)