संजय
छाजेड़।
धमतरी। जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू द्वारा ग्राम करेठा से कोलयारी की ओर जाने वाली पीडब्ल्यूडी विभाग की डामर रोड की जर्जर और खस्ता हालत देखकर रोड को अच्छे से बनाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जाता था कांग्रेस सत्ता में चूर में विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा सिर्फ बहाना बनाते थे और झूठी आश्वाशन देते थे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता काबिज होते ही जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू ने पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क कर जल्द से जल्द पेचवर्क करवाने की बात कही थी, एसडीओ द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और 1 सप्ताह के भीतर ही कार्य प्रारंभ हो गया। जिससे ग्रामवासी बहुत ही खुश है, जनपद सदस्य द्वारा लगातार करवाए जाए रहे विकास कार्य और सक्रियता की सभी ग्रामीणजन तारीफ कर रहे है। भाजपा सत्ता के आते ही सभी विभाग के बहाना बनाने वाले अधिकारी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करते नजर आ रहे है। जनपद सदस्य ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करेठा में पेचवर्क कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रुद्री जीएडी कॉलोनी में बने पीडब्ल्यूडी रोड में भी पेचवर्क कार्य जल्द करवाने की बात कही।


