पीडीएस चावल में, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम एवं मिलर मिलकर कांग्रेस शासन में किए जमकर भ्रष्टाचार

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी।पीडीएस(गरीबो को देने वाले चावल)में खाद्य विभाग नागरिक आपूर्ति निगम एवं राईस मिलरो के गठजोड से अरबो का भ्रष्टाचार की शिकायत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल से आशीष सिंह पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा, जिला कार्यकारिणी सदस्य ने की है।

      खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल को सौंपें गये शिकायत पत्र बताया है कि राज्य सरकार बीपीएल और एपीएल (गरीबो को चावल) दिया जाता है जिसमें कांग्रेस सरकार में अरबो का घोटाला किया गया है। सरकार धान राईस मिलरो को मिलिंग करने के लिए देती है पर कुछ राईस मिलर धान को रख के पीडीएस के चावल को नागरिक आपूर्ति निगम में दे दते है। खाद्य विभाग  नागरिक आपूर्ति निगम  और मिलरो द्वारा यह गठजोड से बडे पैमाने में भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार में करते आए है। यह तक की मिलर पीडीएस चावल दूसरे प्रदेशो से भी मंगाकर नागरिक आपूर्ति निगम में सप्लाई कर रहे है।

      देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि गरीबो के साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार ना हो, परंतु कांग्रेस की सरकार में 5 वर्षो में खाद्य विभाग नागरिक आपूर्ति निगम तथा राईस मिलरो का यह गठजोड गरीबो के चावल का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार करके अरबो का घोटाला कर चुके है।

      आशीष सिंह ने शिकायत पत्र सौंपते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल से मांग कि है खाद्य नागरिक अपूर्ति निगम पर कडी कार्यवही कर जो राईस मिलर पीडीएस का चावल नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी तथा बालोद जिले में मिली भगत करके जमा कर रहे है उनके ऊपर कडी कार्यवाही कर गरीबो को न्याय दिलाये जाने की मांग किया है।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)