गांजा तस्करी कर रहे आरोपी पुलिस को देख कार छोडकर भागे,163 किलो गांजा जप्त

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने व समय.समय पर समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर0 के0 मिश्रा के नेतृत्व में मेचका पुलिस द्वारा  23/01/24 को ग्राम मेचका तिराहा में वाहन चेकिंग के दौरान झरियाबाहरा से नगरी की ओर आ रही एक ग्रे कलर का टाटा जेस्ट एक्सई कार कमांक एम0एच0 16 बीएच 4266 जिसमें काला शीशा लगा हुआ था जिसे हाथ मारकर, इशारा कर रोकने पर उक्त कार के चालक द्वारा कार को न रोककर ग्राम मेचका की ओर ले जाने पर उक्त वाहन में कोई संदिग्ध होने की संदेह पर वाहन का पीछा करने पर उक्त कार चालक द्वारा अपने कार को तेजी पूर्वक चलाते हुये ग्राम मेचका डोंगरीपारा की ओर गया। ग्राम मेचका डोंगरीपारा मुचकुन्द ऋषि पहाड़ी के निचे आगे रास्ता नही होने व पुलिस को पीछा करते देखकर कार कमांक एमएच 16 बीएच 4266 को खड़ा कर घने जंगल पहाड़ी की ओर भाग गया जिसका पतासाजी किया पता नही चला कार का विधिवत् तलाशी लेने पर अवैध रूप से 80 पैकेटों में कुल 162.75 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2441250 रूपये, कार कमांक एमएच 16 बीएच  4266 किमती 600000. रूपये जुमला किमती 30,41,250 रूपये को घटनास्थल से जप्त कर फरार आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना मेचका में अपराध कमांक 02/24 धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। फरार आरोपी का पतातलाश जारी है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मेचका सउनि राधेश्याम बंजारे प्रआर गिरीश नाग, मनोज ध्रुव, आरक्षक रंजीत कुर्रे ,रितेश कश्यप, टीकू राम ध्रुव योगेश सोम,मनीष चकधारी, डीएसएफ आर0 भोजलाल प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)