नवकार महिला मंडल ने स्कूल व आंगनबाडी पहुंचकर बच्चो को गर्म कपडे व खिलौने भेंट की

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय छाजेड़।

धमतरी। नवकार महिला मंडल इस साल भी अपने उद्देश्यों को पूरा करते हुए महिला मंडल हर साल की भांति इस साल भी दिन दुखी असहाय लोगों की सेवा में लगी है। इसी तारताम्य में आज  मंडल अपने लक्ष्य को रखते हुए मकेश्वर वार्ड शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं आंगनवाड़ी सिहावा चौक में जाकर बच्चों को गर्म कपड़े, टोपा, तिल्ली लड्डू, बिस्किट नमकीन पैकेट और बच्चों के लिए खिलौने बाथटब, झूला, बंदूक और गरीब वर्गीय लोगों के लिए तकिया उनके घरों में जाकर बांटा गया। बच्चे मनोरंजन के सामान और लड्डू ट्रॉफी पाकर बहुत खुश हुए सभी ने  मंडल की  सराहना की।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष मिनी, सचिव कुसुम गोलछ ,सपना, संजू जैन, दीपा रीता छाजेड़, शशि शगुन पिचा, संजना बोहरा, कंचन चोपड़ा, आदि मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)