संजय छाजेड़।
धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली की प्राचार्य एस रामटेके के निर्देशन व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद साहू व सहायक कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में 58 स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 16.12.2023 से 22.12.2023 तक आयोजित सात दिवसी विशेष शिविर का 16.12.2023 को भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन शासकीय माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरी के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम के सरपंच पद्मा सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राम कुमार यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश राम साहू ,कुलेश्वर प्रसाद साहू प्राचार्य व अध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद ने किया। इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जन , मनोहर सोनकर,चोवाराम साहू, छन्नू निषाद ,धान सिंह कंवर, जोहत राम ध्रुव प्रीतम सोनकर जीवन लाल साहू सभी अतिथियों के आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया व स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्प एगुलाल ए पूजा कर दीप प्रज्वलित किया गया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सभी अतिथियों व वरिष्ठ जनों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन खुर्मी ,कटवा,चौसेला, भजिया का प्रदर्शनी स्वयंसेवकों द्वारा लगाया गया। जिसको आतिथि व वरिष्ठ जन व्यंजनों को चखकर लुफ्त लिए। शिविर में आठ दल बनाया गया रानी दुर्गावती विवेकानंद भगत सिंह छत्रपति शिवाजी महाराज रानी दुर्गावती के नाम पर टोली गठन किया गया सिविल नायक खिलेंद्र कुमार एवं सुनीता यादव चुने गए। शाहिद वीर शोभाराम सेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मन धारण किया गया स्वयंसेवकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें डॉ मंजूषा साहू व्याख्यात रामानंद साहू शिक्षक एवं स्वयंसेवक रामखिलावन , भावेश, खिलेन्द्र, उमेश दास ,युक्ति, सुनीताए लोमिन, डामिन ,प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।


.jpeg)

.jpeg)