संजय छाजेड़।
धमतरी। राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सारंगपुरी, खरेंगा में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित है रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद साहू व सहायक कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है । जिसके पंचम दिवस पर प्रात: ग्राम खरेंगा,सारंगपुरी, देवपुर में बैंड बाजे व नारों एवं तख्ती के साथ निकाली गई जनजागरूकता रैली द्वारा न पुरे ग्राम के गालीयों का भ्रमन किया रा से यो स्वयंसेवकों द्वारा प्रयोजना कार्य में ग्राम पंचायत की साफ सफाई, शासकीय प्राथमिक शाला सारंगपुरी की बिल्डिंग की पुताई, किचन शेड की सफाई,किचन गार्डन निर्माण, गौठान की सफाई एवं नाली साफाई किया गया। इस कार्यक्रम के बौद्धिक परिचर्चा के में उपस्थित गजानंद साहू अध्यक्ष बाल विकास समिति धमतरी छत्तीसगढ, द्वारा बच्चों के मौलिक अधिकारों के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। बताया गया कि नशा मुक्त समाज के लिये प्रेरणा संदेश दी गई तथा बच्चों को प्रश्न पूछ कर उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सहदेव दास मानिकपुरी कनिष्ठ सहायक क्रेडा जिला कार्यालय धमतरी द्वारा बताया गया कि सौर ऊर्जा के अंतर्गत सौर सिंचाई पंप हेतु किसानो को अंशदान व वृहद पैमाने पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की जानकारी दी गई। सखी वन स्टाफ सेंटर धमतरी छत्तीसगढ़ के प्रमुख उषा ठाकुर द्वारा पीडि़त महिलाओं को किस प्रकार से अपनी समस्याओं के समाधान करें व पीडि़त महिलाओं के लिए संविधान में क्या.क्या प्रावधान है उनके बारे में बताया गया। ओमन सिन्हा व लक्ष्मी नारायण सिन्हा सर द्वारा छत्तीसगढ़ी और देशभक्ति गीत भजन की के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रेरणा संदेश दी गई जिसमें स्वयंसेवक तिलक दास द्वारा तबला, शिविर नायक खेलेन्द्र एवं पूनम द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति की गई जिसमें डॉ मंजूषा साहू व्याख्याता, रामानंद साहू शिक्षक व ग्राम के सरपंच पदमा प्रितम सोनकर, कुलेश्वर प्रसाद साहू प्राचार्य , गनेश्वर साहू शिक्षक लोकेश्वर साहू शिक्षक एवं स्वयंसेवक मोहनीश, त्रिकांत, आशीष , तुषार,हीरामन,प्रदीप, भुमिका, खुशबू,सुनीता, रेशमी, दीक्षा, रानी, आदि उपस्थित थे

.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
