आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह रायपुर में सम्पन्न

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी।छत्तीसगढ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर छग द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विष्णुदेव साय को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आरएन ध्रुव द्वारा वाचन कर ज्ञापन को सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 मई 2023 को दिए गए अंतिम राहत के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग को शासकीय सेवा में भर्ती, पदोन्नति एवं स्थानीय स्तर के भर्ती में आरक्षण रोस्टर का शत.प्रतिशत पालन करने। वर्तमान में केवल सीधी भर्ती में ही आरक्षण रोस्टर का पालन हो रहा है। जबकि पदोन्नति एवं स्थानीय भर्ती में भी आरक्षण रोस्टर का पालन राज्य सरकार के राजपत्र 29 नवंबर 2012 के अनुसार होना चाहिए। जिससे आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के बेरोजगार आदिवासी युवाओं को न्याय मिल सके। आदिवासियों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र लेकर नौकरी करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल एफ आईआर, केविएट एवं बर्खास्तगी की कार्यवाही किया जावे। जिनके जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय छानबीन समिति से फर्जी घोषित हो चुके हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के पालकों के लिए छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित आय सीमा की बाध्यता ढाई लाख की गई है। जिसके कारण बहुत सारे प्रतिभावान विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। आदिवासी समाज जन्म से ही आदिवासी होता हैए इन्हें क्रीमीलेयर जैसे शब्दों में लाकर आय सीमा की बाध्यता में लाना नाइंसाफी है। इसलिए आदिवासी वर्ग के लिए आय सीमा की बाध्यता को समाप्त किया जावे।आदिवासी समाज के बहुत सारे अधिकारी कर्मचारी बेवजह निलंबित है जिनकी बहाली हो। कई स्थानों पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ अधिकारियों के ऊपर कनिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना कर दी गई है। जिससे आदिवासी समाज के अधिकारी कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है।

       आदिवासी वर्ग का अधिकारी कर्मचारी अपनी बात कहीं रख नहीं पाते हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की सूची मंगा कर इन अधिकारी कर्मचारियों को त्वरित न्याय दिलाई जावे। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले के सभी विभागों में तृतिय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर शत.प्रतिशत भर्ती स्थानीय वर्ग के योग्य बेरोजगारों से आवेदन मंगाकर किया जावे। इससे आदिवासी क्षेत्रों में जो तरह.तरह की घटनायें घट रही हैए उस पर तत्काल रोक लगेगी। छग शासन के सभी माननीय मंत्रियों के पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी, कर्मचारी को कम से एक विशेष सहायक निज सहायक एवं अन्य स्टाफ  के पद पर रखा जावे, जिससे सरकार और आदिवासी बाहुल्य समाज के बीच निरंतर कम्युनिकेशन, संवाद बना रहे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आदिवासी समाज के पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टरों की संख्या बहुत ही कम है। छग् में लोक सेवा आयोग के राज्य प्रशासनिक पद में 18 से 22 वर्ष कार्यानुभव रखने वाले सबसे ज्यादा है। उन्हें उनके योग्यता, क्षमता, कार्यानुभव के अनुकूल पदप्रतिष्ठा पर पदस्थ किया जावे। आदिवासी समाज के प्रमोशन प्राप्त अधिकारियों को कम से कम 33 जिलों में से 11 जिलों में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के पदों पर पदस्थ किया जावे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की जनसंख्या 32 प्रतिशत है। जनजातियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी।

       सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, रामविचार नेताम  विधायक रामानुजगंज,  विक्रम देव उसेंडी विधायक अंतागढ़, केदार कश्यप विधायक नारायणपुर, कवासी लखमा विधायक कोंटा, नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल,  जनकलाल ध्रुव विधायक  बिंद्रानवागढ़, चैतराम अटामी विधायक दंतेवाड़ा, प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक मरवाही, भूलनसिंह मरावी विधायक प्रेम नगर, विद्यावती सिदार विधायक लैलूंगा, उद्धेश्वरी पैकरा विधायक सामरी, आशाराम नेताम विधायक कांकेर, शकुंतला सिंह पोर्ते विधायक प्रतापपुर,  विनायक गोयल विधायक चित्रकूट को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजन में पवन नेताम का बहुत ही महत्वपूर्ण विशेष सहयोग रहा।

       इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष खामसिंह मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग हिरासन उईके मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय सचिव दिवाकर पेंदाम महाराष्ट्र, प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा होमसिंह मांझीए जय गांधी प्रसाद गोंड गोरखपुर उत्तर प्रदेश, शिवशंकर गोंड प्रदेश अध्यक्ष छात्रखंड  उत्तरप्रदेश  समाज के आईएएसए आईपीएस, आईएफएस, बीपीएस नेताम संरक्षक सर्व आदिवासी समाज,  भारत सिंह प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, फूलसिंह नेताम कोषाध्यक्ष, सोनउ राम नेताम,  वेदवती मंडावी ,गीतांजलि नेताम, कमला देवी नेताम, प्रांतीय पदाधिकारी गण प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुवए सदेसिंह कोमरे, शिवकुमार कंवरए महासचिव मोहनलाल कोमरेए सचिव जयसिंह राजएजयपाल सिंह ठाकुरए कोषाध्यक्ष एन आर चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव सहदेव कुमार ठाकुरए लवन सिंह कंवरए संदीप कुमार पैकरा डॉण् कैलाश मरकामए जीवनलाल ध्रुव कार्यकारिणी सदस्य डॉ किरण नुरूटीए, डॉ् सत्यभूवन सिंह नेताम, जे आर भगतए सुभाष भगत , आशा ध्रुव, मंगलू कश्यप, गजरू पोडियाम,सुरेंद्र कुमार भोईए जयश्री कुमार रोहित, डॉ जगनू नेताम, कमलेश मंडावी, मनहरण चंद्रवंशी, भरत लाल मार्को, सोमेश्वर पात्र, जिलाध्यक्ष गण महासमुंद  एसपी ध्रुव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ अविनाश सिदार, जांजगीर चांपा मनमोहन सिंह गोंड, सक्ती विजय राज सिंह, रायगढ़ एफएल सिदार,जशपुर मेघश्याम सिंह, सरगुजा प्रदीप खलखो, बलरामपुर राजेश्वर भगत, सूरजपुर  चंद्र विजय आर्मो, कोरिया  चंद्रिका पैकरा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर डॉ एस एस सिंह, गौरेला पेंड्रा मरवाही नारायण पैकरा, कोरबा जीएस कवर, मुंगेली श्री अकत ध्रुव, कवर्धा  आसकरण धुर्वे, बेमेतरा एचण्आरण् ध्रुव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई बहादुर सिंह खुसरो, दुर्ग धनेश्वर सिंह धुर्वेएराजनांदगांव लेखराम मात्रा,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  अरविंद गोटेएबालोद  एचएल मानकर, कांकेर  रामप्रसाद नेताम, नारायणपुर अशोक उसेंडी,कोंडागांव मन्नाराम नेताम,बस्तर डी एस नेताम, दंतेवाड़ा  मासा कुंजाम, सुकमा  कोमलदेव मरकाम ,बीजापुर जगबंधु मांझी, बिलासपुर आरसी ध्रुव,बलोदाबाजार श्रीराम ध्रुव,गरियाबंद भागसिंह ठाकुर,धमतरी आर एल देव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी गण सामाजिक मुखिया गण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)