संजय छाजेड़।
धमतरी।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में हर्षोल्लास के साथ खेल का आयोजन। मॉडल प्रदर्शन , आनंद मेला में का कार्यक्रम रखा गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन कर हुआ । इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद सार्वा एवं प्राचार्य ए वैद्य के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें कबड्डी, रस्साकसी, गोला फेंक,कुर्सी दौड़ रिलो रेस, दौड़ कराया गया जिसमें छात्र. छात्र.छात्राओं ने जोरशोऱ से भाग लिया एवं विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल जिसमें विज्ञान ,पर्यावरण, भौगोलिक,गणित वाणिज्य प्रदर्शन ,संस्कृत, हिंदी भाषा , महिला सुरक्षा ,छत्तीसगढ़ के संस्कृति पर मॉडल प्रदर्शन किया गया। छात्र.छात्राएं विद्यालय में स्टाल लगाकर अनेक प्रकार के व्यंजन का दुकानें लगाए सभी छात्र.छात्राएं एवं शिक्षक आनंद मेला का खूब आनंद लिए। इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रफुल्ल नाथ योगी, निर्णायक एवं व्यवस्था कार्यक्रम अधिकारी रासेयो शेषनारायण गजेंद्र, वीरेंद्र कुमार यादव प्रभुलाल सिन्हा, बीएम के रत्नाकर, एमके साहू, दीपक निषाद, एन राजगढय़िा एम वर्मा,अंशिता पचौरी ,नीतू शर्मा, एल साहू पूनम साहू एवं संचालन मुकेश कुमार सोनकर ने किया ।



.jpeg)
.jpeg)