संजय छाजेड़
धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा शहर में हो व्यापारियों पर नशेड़ियों द्वारा हो रहे हमलों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
आज धमतरी शहर में व्यापारी सुरक्षित नहीं है। आए दिन कहीं न कही व्यापारियों पर नशेड़ियों द्वारा हमले हो रहे है । इसके अलावा शहर में बंटांची चाकू के भी कुछ हमलों ने दहशत पैदा कर दी है । साथ ही साथ शहर में सिग्नलो के नियमों की भी आम नागरिक पालन नहीं कर रहे है जिससे किसी बड़ी दुर्घटना न हो उसके पहले ट्रैफिक गस्त बड़ा व्यवस्था मजबूत की जाए ।
आज शहर का युवा वर्ग नशे के आगोश में आ गया है और नए नए किस्म के नशे कर रहा है । टेबलेट का नशा सबसे ज्यादा घातक साबित हो रहा है और इसकी रोकथाम के लिए धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी महोदय से मुलाकात की जिसमे उन्हे हाल ही में हुई घटना की पूरी जानकारी दी गई ।
उन्होंने तुरंत एएसपी मधुलिका मैडम को भी बुला इस विषय में गहन चर्चा इस बैठक में हुई ।
मधुलिका मैडम ने भी इस ओर बहुत इस ओर की गई कार्यवाही को और कड़ा करने का आश्वासन दिया ।
आज की इस ज्ञापन देने में धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, सचिव राजा(दिनेश) रोहरा, सह सचिव आलोक पाण्डेय, नंदलाल जसवानी, प्रमोद पाण्डेय, विक्की, भगत देवांगन, आशीष थीटे, रौनक अग्रवाल, अन्नु सुखवानी, शामिल हुए और शहर के व्यापारियों की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाए जाने की मांग रखी ।
