संजय छाजेड
धमतरी। बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार 11 दिसंबर को कुरुद विधानसभा के परिणाम के संबंध में चर्चा एवं चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संपुर्ण विधानसभा क्षेत्र की वृहद कार्यकर्ता बैठक रखी गई। जिसमें सभी ग्रामों के लगभग दो हजार कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इस
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के संबंध में अपनी बात रखी।
कार्यकर्ताओं के अंदर चुनाव में मिली हार के कारण एक आक्रोश था। उनका सीधे सीधे आरोप
था कि पार्टी के कुछ बडे नेताओं के द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर प्रत्याशी
के लिए दुष्प्रचार किया गया। इन सभी नेताओ ने चुनाव के दौरान प्रत्याशी के पक्ष में
ना तो खुद प्रचार किया अपितु कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने का भी
कार्य किया।
समीक्षा बैठक मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पुर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, लोकसभा प्रभारी विनोद तिवारी, विधानसभा प्रभारी सकलैन पुर्व विधायक लेखराम साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रभातराव मेघावाले, अजजा आयोग की पुर्व उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुरुद आशीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मगरलोड डीहुराम साहु, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहु, बसंत साहु वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित तीनों ब्लॉक के समस्त जोन सेक्टर के पदाधिकारीयों की उपस्थिति मे समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी से गद्दारी करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नामजद शिकायत करते हुए कहा गया कि नगरपंचायत अध्यक्ष कुरुद तपन चंद्राकर, पुर्व विधायक प्रत्याशी लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुरुद शारदा साहु एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं प्रत्याशी के खिलाफ काम किए हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इन चारों पदाधिकारियों के द्वारा की गई अनुशासनहीनता के कारण इन सभी पर कठोर कार्यवाही करते हुए इन्हें पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव एक स्वर मे हाथ उठाकर किया। जिसके बाद लोकसभा प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष द्वारा समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया गया कि उनकी भावनाओं को ध्यान रखते हुए उनकी बातों को अक्षरश: प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाएंगे।
बैठक
के अंत में विधानसभा प्रत्याशी तारिणी नीलम चंद्राकर के द्वारा समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं
का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया गया कि वे हमेशा उनके
सुख दुख हर प्रकार की समस्या में उनके साथ रहेंगी।इसके बाद भखारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
के दिवंगत अध्यक्ष स्वण्मुकेश कोसरे जी को मौन श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन
किया गया।

.jpeg)
.jpeg)
