समाज में किसन विश्वकर्मा का बढ़ा कद , बने सर्व लोहार समाज की युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। झेरिया लोहार विश्वकर्मा के बैनर तले रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष जेके विश्वकर्मा की निवास पर रविवार को देर रात तक सर्व विश्वकर्मा समाज की एक अहम बैठक रखा गया था। जिसमे प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों की एक समिति गठित कर तमाम समुदायो को साधते हुए सर्व सहमति से सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज की युवा प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष रायपुर के गणेश बघेल को बनाया गया। तो उपाध्यक्ष मुंगेली के राजा विश्वकर्मा, महासचिव कांकेर के राजकुमार विश्वकर्मा, सचिव बालोद के रमेश विश्वकर्मा सहित कोषाध्यक्ष किसन लाल विश्वकर्मा धमतरी मगरलोड से बनाया गया।

      ज्ञात हो की किसन लाल झेरिया लोहार समाज से आते है। किसन बताते है की  इनके पिता छेदनलाल विश्वकर्मा एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता रहे है साथ ही हसदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री है। जिसके वजह से घर में समाज सेवा की माहौल होने के वजह से किसन लाल स्कूली जीवन से ही छात्र संघ नेता के तौर पर और अब सामाजिक कार्यों में सेवा दे रहे है।  यही वजह से समाज उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। किसन को युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित उनके मित्रो ने बधाई प्रेषित किया  है।

 


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)