संजय छाजेड़।
धमतरी। नवकार महिला मंडल ने उन्नयीत शासकीय प्राथमिक एवं आंगनवाड़ी जोधापुर स्कूल ,नाथूराम उच्चतर माध्यमिक स्कूल जाकर बच्चों को स्वेटर, कान की बाली, चुन्नी, कॉपी, स्टीकर, आंगनबाड़ी के बच्चों को मनोरंजन की सामग्री एवं खाद्य सामग्री में खजूर, बिस्किट, करी, तिल्ली का लड्डू, टॉफी ,नमकीन आदि सामान दिया। बच्चे सामान और स्वेटर पाकर बहुत खुश हुए।
कंचन चोपड़ा ने बच्चों को शुद्ध शाकाहार बनने
के लिए प्रेरित किया। रितु छाजेड़ ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देकर सभी को आगे बढ़ाने
के लिए प्रेरित किया। बच्चों और मंडल का मनोरंजन के लिए मनमोहन दास ने एक गज़़ल गया एवं मालती साहू ,भूपेश साहू माही
बघेल ने देश भक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया । स्कूल के शिक्षक ने मंडल को धन्यवाद
दिया कि आप हर साल जाकर बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हैं उन्हें प्रोत्साहित करते
हैं उन्हें ज्ञान की बातें बताते हैं और बच्चों की जरूरत का सामान बांटते हैं जिससे बच्चे बहुत खुश हो जाते
हैं। नाथूराम स्कूल की टीचर ने भी मंडल का आभार व्यकत किया कि इस ठंड के समय में बच्चों
को स्वेटर देकर बहुत पुण्य का काम किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष मिनी, सचिव कुसुम
गोलछा, कंचन चोपड़ा ,संजू बडज़ात्या, रितु छाजेड़ एवं मंडल के अन्य सभी सदस्य स्कूल
के मनमोहन दास सर सरोज साहू दीपक दुबे भूपेश परी एवं स्कूल के सभी स्टॉप रणसिग सर एवं
सभी मैडम लोग उपस्थित थे।


