ग्राम करेठा में गुरू घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। ग्राम करेठा में पूज्य गुरु घासीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित धमतरी विधायक ओंकार साहू,  सरपंच संजय भोसले, जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव और विशिष्ट अतिथि के रूप पिंकू जागेंद्र साहू के साथ साथ बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू द्वारा विधायक के समक्ष करेठा और रुद्री तटबंध पर पिचिंग निर्माण की मांग रखी और अपने जनपद निधि मद से ग्राम करेठा में विकास कार्य के 5 काम जिसमें जैतखंभ के पास टाइल्स फिटिंग कार्य, नाली निर्माण कार्य, भवन निर्माण रिपेयर कार्य,हनुमान मंदिर पास चबूतरा निर्माण कार्य और शीतला माता मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लाक लगाने की घोषणा की साथ ही विधायक ओंकार साहू ने जनपद सदस्य और सरपंच की मांग को  पूरा करने का  आश्वासन दिए जिसे सुनकर ग्रामीणजन गदगद हुए। ग्राम करेठा की आयोजक समिति युवा संगठन द्वारा में सभी पधारे अतिथियों को श्रीफल भेंटकर आभार व्यक्त किया


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)