लखनऊ में राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए छग प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारी

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में छत्तीसगढ प्रदेश प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक,  कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा व सोशल मिडिया प्रभारी आयुषी पाण्डेय शामिल हुई।

          बैठक में महिला सुरक्षा, महिला उत्थान व सशक्तिकरण पर मोदी सरकार की सभी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने मोदी सरकार के संकल्प के साथ काम कर रही तीनो राज्य के चुनाव में महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अपना समर्थन जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी प्रदेश महिला मोर्चा ने अनेक आंदोलन और जनसमर्थन के लिए अपना दिन रात एक किया है और राज्य में सरकार बनाने में अपनी महती जिम्मेदारी पर बखूबी काम किया है और अब आगामी लोकसभा की लिए तैयार है। देश में 400 पार के लक्ष्य के साथ प्रदेश की 11 लोकसभा सीट जिताने संकल्पित है। लखनऊ से वापसी के तुरंत बाद ही महामंत्री विभा अवस्थी, कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा का कानपुर महोबा का दौरा कार्यकाम निर्धारित हो गया है। 15 तारीख से 17 दिसंबर तक वहां की महिला मोर्चा को प्रशिक्षण और माहिती बैठक में शामिल होंगी।

           लखनऊ में बैठक पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, उपाध्यक्ष शीतल नायक, कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, मिडिया प्रभारी आयुषी पाण्डेय ने अयोध्या में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का भी दर्शन किया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)