महापौर चुनाव प्रदेश सत्ता धन और बाहुबल का नतीजा - विजय मोटवानी

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़ 

धमतरी| नगर निगम धमतरी महापौर चुनाव के नतीजे तय करने में प्रदेश सत्ता का दुरुपयोग बाहुबल और धनबल अहम भूमि का निभाया था  चार साल पहले हुए महापौर चुनाव में वोटों के बदले बड़े पैमाने पर पैसे बांटे गए थे

अहम तो यह था कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव  सम्पन्न कराकर बाहुबल और धनबल से सत्ता हासिल करना प्रदेश सरकार का प्रमुख उद्देश्य रहा जबकि 125 साल की नगर पालिका में कॉंग्रेसी कभी सत्ता का द्वार नही देख पाए थे राजनीतिक दलों की ऐसी ही "अत्याचारिता" की एक तस्वीर है। चुनाव से पहले निर्वाचित पार्षदों को 'सुरक्षित' स्थानों पर ले जाने सहयोगियों के प्रति प्रतिबद्धताओं के बावजूद, सत्ता पर कब्जा करने के लिए खरीद-फरोख्त का काम बड़े पैमाने पर किया गया । 
यहाँ जब बात नही बनी तो विपक्षी पार्षदों को डराया धमकाया गया कनपटी पर बन्दूक तानकर चुनाव में भाग नही लेने दबाव बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिन पार्षदों ने महापौर चुनाव में उनका सहयोग नही किया उनको हताशा करने खुद के नियम बनाकर प्रताड़ित किया गया ।
अब उनकी सरकार जा चुकी हम खुलकर महापौर चुनाव में हुए धनबल बाहुबल और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करेंगे उनके द्वारा किये गए घोटालों को जन जन तक ले जाएंगे प्रदेश सरकार से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)