संजय जैन
धमतरी। अयोध्या से आए अक्षत कलश प्रांत से होते हुए धमतरी जिले में पहुंच चुका है जिसे खण्डो से होते हुए मंडल एवं गांव तक पहुंचना है जिसका खंड सह वितरण 6 दिसंबर बुधवार को होना है जिसमें सभी खण्ड कार्यकारिणी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जागरण कार्यकारिणी उपस्थित रहेंगे। सभी धर्म प्रेमी बंधु, बहनों एवं स्वयंसेवकों से अपील किया है कि है कार्यक्रम में भाग लेकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
अक्षत कलश वितरण 6 दिसंबर बुधवार को श्री
राम जानकी मठ मंदिर चौक धमतरी में सुबह 11
बजे पूजन, अक्षत चावल मिश्रण मंत्रो से अभिमत्रित कार्यक्रम, हवन, यज्ञ, प्रसादी वितरण
पश्चात पैदल अक्षत कलश शोभायात्रा मठ मंदिर से घडी चौक तक निकलेगी। उक्त कार्यक्रम
में सभी उपस्थिति की अपील श्री राम जन्मभूमि प्रतिष्ठा महोत्सव समिति धमतरी ने की है।

