संजय छाजेड़।
धमतरी। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मुजगहन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मडाई.मेला के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन शामिल हुए और विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कार का वितरण किया। विशेष रूप से पूर्व सरपंच होमेश्वर साहू, सेवा निवृत्त शिक्षक दिलीप नाग उपस्थित रहे। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मडर्ई मेला हमारे छत्तीसगढ की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे हम अपने पूर्वजों से पीढी दर पीढी देखते आए हैं। हमें भी इस सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना है तथा आने वाली पीढी तक पहुंचना है।
मुजगहन में मडाई के दिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन कई दशकों से चली आ रही है जिसमे वर्गो के लोग बढ चढकर हिस्सा लेते है। महापौर विजय देवांगन ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को आने वाले नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि वर्ष सबके जीवन मे उन्नति, प्रगति, तरक्की के साथ खुशहाली लाये यही ईस्वर से कामना है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ की संस्कृति एवं परम्परा की पहचान मडाई मेला है। हमारी भूपेश बघेल की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लगातार पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। छत्तीसगढीया ओलंपिक के आयोजन होने से हमे पुन: विलुप्त होते खेलो को देखने मिला आज इन्ही पारंपरिक खेलो का आयोजन मुजगहन में किया गया इस प्रकार का आयोजन होने से पूरे गांव के छोटे बडे में उत्साह था। इस अवसर पर लखन लाल साहू, त्रिभुवन लाल साहू, राधेश्याम साहू,लक्ष्मी नारायण साहू, रामबगस साहू, बलराम साहू सुदामा साहू, मेहत्तर साहू, मुरली यादव, गोपी साहू, डोमार नाग, धन्वंतरि नाग, ईश्वर सेन, शेखर गोस्वामी, कृष्णा साहू, नारायण सेन सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


.jpeg)
