संजय छाजेड
धमतरी। अजजा शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा आयोजित विधायकों का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 18 दिसंबर को रायपुर में होगा।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय से भेंटकर आदिवासी समाज के विधायकों के सम्मान समारोह हेतु मुख्य अतिथि के रूप में लता उसेंडी जी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, चैतराम अटामी विधायक दंतेवाड़ा, किरण देव विधायक बस्तर, महेश गागडा पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की विशेष उपस्थिति में आमंत्रित किए। सम्मान समारोह 18 दिसंबर को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रुव, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कंवर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एनआर चंद्रवंशी, प्रांतीय पदाधिकारीगण पवन नेताम, जीएस मंडावी इंजीनियर इन चीफ , मनहरण चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष बिलासपुर आरसी ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली अकत ध्रुव, अश्वनी कुंजाम विशेष रूप से उपस्थित थे।

