संजय छाजेड
धमतरी। 16 दिसंबर को प्रात: 10 बजे जिला न्यायालय परिसर धमतरी में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित कर लोक अदालत में उपस्थित खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियो, सदस्यो, उपस्थित समस्त स्टाफ एवं अधिवक्ताओं तथा पक्षकारो का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने जिला चिकित्सालय धमतरी के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सेवा देंगे।
यह शिविर डॉ एस मधुप के देख रेख़ में नि:शुल्क मेगा हैल्थ कैंप का आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आयोजित किया जा रहा हैं डॉक्टर और उनकी मेडिकल टीम के द्वारा इलाज तथा मेडिसिन भी फ्री में दिया जाएगा और उचित मार्गदर्शन भी डॉ मधुप करेंगे। इनके साथ नमिता नाग फामासिस्ट, उमाकांत वैद्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, कु ललिता ठाकुर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नोमनारायण साहू मेल स्टाफ नर्स, प्रदीप साहू वार्ड ब्वाय, मनोज ध्रुव वाहन चालक अपनी सेवां देंगे।

.jpeg)
