संजय जैन
धमतरी। आज विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जयंती मनाया गया उक्त अवसर पर विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत एक सशक्त परमाणु संपन्न देश के तौर पर मजबूती से खड़ा है लेकिन इसकी नींव पड़ी थी देश की आयरन लेडी कहे जाने वाली प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जमाने में, इंदिरा गांधी के जमाने में ही भारत परमाणु संपन्न देश बना था वर्ष 1974 में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने के लिए इंदिरा गांधी ने पोखरण में देश का पहला परमाणु परीक्षण करने की अनुमति दी दूसरी सफलता से पूरे विश्व में तहलका मच गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी के सामने कई चुनौतियां और संकट थे देश में इस साल ऐसा भयानक अकाल पड़ा कि कई राज्यों में आहार के लिए दंगे होने लगे मजो जनजाति ने विद्रोह कर दिया था तथा पंजाब में भाषाई आंदोलन सर उठने लगा।
उक्त कार्यक्रम
में मुख्य रूप से लखन लाल ध्रुव, जीवन नाहटा रुद्र प्रताप नाग, जियाउद्दीन रिजवी, शकुंतला
ठाकुर, माखन भरेवा ,सविता सोन, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।