संजय जैन
धमतरी। धमतरी से एक बडी खबर निकल सामने आ रही है जिसमेे शाम 4:30 बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग में धमतरी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक हाथी मदमस्त करते हुए सडक किनारे विचरण करते नजर आया जिसे कैमरे में कैद कर धमतरिहा के गोठ को मोबाईल के द्वारा भेजा गया। हाथी का क्षेत्र में विचरण करने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली किसानो की चेहरो पर खौफ और दहशत साफ नजर आया। हालांकिे हाथी का बालोद की तरफ चले जाने की खबर भी है।
गौरतलब
रहे कि धमतरी के आसपास लगातार हाथियो के दल विचरण कर रहा है अब तक अनेक लोग अपनी जान
गंवानी पडी है। लेकिनि पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग में हाथी नजर आने से आसपास के गांव
के लोगो में दहशत देखा जा रहा है। धमतरिहा के गोठ को मिली जानकारी के अनुसार समाचार
लिखे जाने तक पुरूर से 2 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग में हाथी आराम से विचरण कर रहा
थाए विचरण करते हाथी का फोटो राष्ट्रीय राजमार्ग में जा रहे व्यक्ति द्वारा फोटो भेजकर
बताया गया कि एक हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग में शाम 4:30 बजे के आसपास नजर आया।