सदर दुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार करता है भक्तों के लिए आठ दिन के फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था

धमतरिहा के गोठ
0


 

संजय छाजेड़ 

सदर दुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार विगत कई वर्षों से माता रानी की सेवा पूजा करता आ रहा है,साथ ही लगातार वर्षों से माता रानी की सेवा और उपवास रखने वाले भक्तों के लिए आठ दिन के फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था सदर दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा रखी जाती है उसी कड़ी में इस वर्ष भी माता रानी का 8 दिवसीय फलाहारी प्रसादरखा गया। संध्या आरती के पश्चात फलाहारी प्रसादका वितरण किया जाता है। जिसमें माता के उपवास रहने वाले भक्त,श्रद्धलुगण प्रसादी ग्रहण करते है । सदर उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने,सदर बाजार के निवासियों ने माता रानी से छत्तीसगढ़ एवं धमतरी  की खुशहाली की कामना की है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)